देश भर मे मस्जिदों के खिलाफ जारी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में संभल जिले की एक अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वे किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद के सर्वे का काम रात में ही पूरा कर लिया गया। 7 दिन में कोर्ट ने सर्वे कर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था, जिसके बाद तुरंत सर्वे किया गया। इस मामले में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत ने जामा मस्जिद के सर्वे के लिये ‘एडवोकेट कमीशन' गठित करने के निर्देश दिये। अदालत ने कहा है कि कमीशन के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सर्वे कराकर अदालत में रिपोर्ट दाखिल की जाए। जैन ने कहा, वहां पर बहुत सारे निशान और संकेत हैं जो हिन्दू मंदिर के हैं। इन सारी बातों को ध्यान रखते हुए अदालत ने यह आदेश जारी किया है।
20 नवंबर 2024 - 12:58
समाचार कोड: 1506418
जैन ने कहा, वहां पर बहुत सारे निशान और संकेत हैं जो हिन्दू मंदिर के हैं। इन सारी बातों को ध्यान रखते हुए अदालत ने यह आदेश जारी किया है।